संपदा-2 पोर्टल में फेसलेस प्रक्रिया से होगा दस्तावेजों का सत्यापन
संपदा-2 पोर्टल में फेसलेस प्रक्रिया से होगा दस्तावेजों का सत्यापन
रीवा 18 मार्च 2026. जमीन तथा अन्य परिसम्पत्तियों की बिक्री के बाद पंजीयन के लिए जिला पंजीयन कार्यालय में ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए संपदा 2.0 पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि संपदा 2.0 पोर्टल से अब फेसलेस प्रक्रिया से दस्तावेजों का सत्यापन और निष्पादन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश की सबसे पारदर्शी पंजीयन प्रक्रिया है। इसके माध्यम से दस्तावेजों का आमजन घर बैठे पंजीयन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से पंजीयन विभाग द्वारा की जाने वाली लीज डीड, सेल डीड एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों का पंजीयन फेसलेस प्रक्रिया से किया जा रहा है। आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सभी एसडीएम, नजूल अधिकारी तथा उपायुक्त हाउसिंग बोर्ड आमजनों को इस संबंध में जानकारी देकर संपदा-2 के माध्यम से पंजीयन के लिए प्रोत्साहित करें। सम्पत्ति के पंजीयन से जुड़े सभी दस्तावेज संपदा-2 पोर्टल से ही सत्यापित करके निष्पादित किए जाएं।