सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

रीवा 30 अगस्त 2023. सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेन्सन आत्मा योजना अन्तर्गत वर्ष 2022-23 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिया जायेगा। जिला स्तर पर 5 सर्वोत्तम किसान समूहों को 2-2 लाख रूपये तथा 5 किसानों को 25-25 हजार रूपये पुरस्कार के रूप में दिये जायेगे। इसके लिए पात्र किसान तथा कृषक समूह निर्धारित प्रपत्र में 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए सर्वोत्तम किसान तथा किसान समूह पुरस्कार के लिए उप संचालक कृषि कार्यालय अथवा विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र जमा किये जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *