किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती की समझाइश

किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती की समझाइश

रीवा 16 मार्च 2026. विकासखंड त्योंथर अंतर्गत ग्राम पंचायत कलवारी एवं ग्राम पंचायत घूमा में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत चयनित क्लस्टर में जैव आदान संसाधन केंद्र का भौतिक सत्यापन संयुक्त संचालक यूपी बागरी एवं संजय श्रीवास्तव प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र कुठुलिया द्वारा किया गया।

अधिकारियों द्वारा बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर का भ्रमण कर सभी उपयोगी उपकरणों एवं प्राकृतिक खेती के घटकों का निरीक्षण किया गया जो पूर्णत: सही पाया गया। इस दौरान उप संचालक द्वारा प्राकृतिक खेती एवं नरवाई प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई एवं प्राचार्य द्वारा प्राकृतिक खेती के घटको पर विस्तृत चर्चा की गई। परिचर्चा में बीआरसी रवींद्र पटेल एवं अरुण पटेल द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलो का भ्रमण कराया गया एवं किसानों की खेती से संबंधित समस्याओ का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी मनीष पटेल, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा श्रीमती भावना सिंह, कृषि सखी श्रीमती अनीता द्विवेदी, श्रीमती सुमन नीरत एवं क्लस्टर के जागरूक किसान उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *