अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

मऊगंज 09 मार्च 2026. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिये लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा मंगलम भवन हनुमना में महिला शसक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सविता श्याम ने महिलाओं को शसक्त रहने एवं न्याय के प्रति सजग रहने हेतु कहा। सर्वेश सिंह गहरवार ने कुपोषित बच्चों के भविष्य सुदृढ़ करने एवं उन्हें एनआरसी में भर्ती कराने हेतु सुदृढ़ एवं जागरूक रहने की अपील की। जिला पंचायत सभापति महिला बाल विकास अनीता सुमन ने बेटियों के बाल विवाह रोकथाम, सामाजिक समानता एवं न्याय के प्रति प्रेरित रहने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य पुष्पा पटेल विशिष्ट अतिथि जनपद सभापति सुषमा सोनी नगर परिषद उपाध्यक्ष शरद गुप्ता,सभापति नवनीता गुप्ता, परियोजना अधिकारी शंखधर त्रिपाठी सेक्टर पर्यवेक्षक ज्योति बारी,प्रभा नामदेव सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *