हरिहर धाम मे उपमुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती देखी

22 फरवरी 2026
आज मध्य प्रदेश शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी ने हरिहर पुर धाम स्थित अपने खेत पर प्राकृतिक खेती की प्रगति देखी। उन्होंने जैविक खाद, जीवामृत, मिट्टी की गुणवत्ता, जल संरक्षण और रसायन मुक्त खेती की पद्धतियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती आत्मनिर्भर किसान, सुरक्षित अन्न और संतुलित पर्यावरण की आधारशिला है। यह खेती लागत घटाकर आय बढ़ाती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ धरती का मार्ग प्रशस्त करती है ।
Facebook Comments Box