उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण।

रीवा. 22 फरवरी। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को मैहर जिले के मुकुंद पुर मे महाराजा मारतन्द सिंह जू देव वाईट टा इगर सफारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी उपस्थिति में जू मे लाये गए विदेशी प्रजाति के पक्षी भी उनके रह्वास मे छोड़े गये।

नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL)सिगरोली द्वारा सी एस आर मद से मुकुंदपुर को प्रदाय किये गए नये विदेशी पक्षियों को वॉक इन एवियारी के अंदर प्राकृतिक निवास पर छोड़ा गया।वन्यजीव संरक्षण के लिए मुकुंदपुर जू के एवीयरी मे अब नये प्रजाति के रंग बिरंगे पक्षी आ चुके है। जिनमें रेड स्कारलेट मैकॉ, रेड ग्रीन विंग्ड मैकॉ, सल्फर-क्रेस्टेड कॉकाटू, ब्लू गोल्ड मैकॉ, हैनस मैकॉ, अफ्रीकन ग्रे पैरोट, ग्रैंड इलेक्टस, सन कोनूर, कॉकेटियल्स, और लव बर्ड शामिल हैं। नये पक्षियों के आगमन से पर्यटक को अब और अधिक विदेशी प्रजाति के पक्षी देखने को मिलेंगे।उप मुख्य मंत्री श्री शुक्ल ने भ्रमण के दौरान पक्षियों के सरंक्षण के प्रयासो की सराहना की। इस मौके पर सी सी एफ राजेश राय, वन मंडल अधिकारी विद्या भूषण मिश्रा, मयंक चंदीवाल भी उपस्थिति रहे।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा जिले के हरिहर पुर मे की जा रही प्राकृतिक खेती का भी अवलोकन किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *