उप मुख्यमंत्री ने दुकान निर्माण का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री ने दुकान निर्माण का किया भूमिपूजन

रीवा 13 फरवरी 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नगर निगम के वार्ड क्रमांक 10 शिव नगर में दुकानों के निर्माण तथा कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके लिए एक करोड़ 13 लाख 80 हजार रूपये मंजूर किये गये हैं। इसमें दो ब्लाक में 24 दुकानों और 4 कार्यालय इकाईयों का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुकानों और कार्यालय इकाई का निर्माण किया जा रहा है। इन कार्यों से शिव नगर में नागरिक सुविधाओं में विस्तार के साथ-साथ रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। यहां का बाजार अधिक व्यवस्थित हो जायेगा। नये व्यावसायी इन दुकानों में अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुकानों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्य 8 माह की तय समय सीमा में पूरा करायें। इन दुकानों के आसपास कई बड़े संस्थान संचालित हैं। इससे यहां की दुकानों में अच्छा व्यवसाय होगा। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व पार्षद श्री सतीश सिंह, क्षेत्रीय पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *