कलेक्टर ने कार्यालय में विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की लगाई क्लास

कलेक्टर ने कार्यालय में विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की लगाई क्लास समय पर न आने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही उपस्थिति अब डिजिटल दर्ज होगी रीवा 29 अप्रैल 2026. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्टर कार्यालय के गेट में विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की क्लास लगाई। उन्होंने स्वयं मुख्य गेट में खड़े होकर देरी से कार्यालय आने वालों को लाइन से खड़ा किया तथा सख्त लहजे में हिदायत दी कि समय पर कार्यालय आएं। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा सुबह 10 बजे कार्यालय खुलने का समय निर्धारित किया गया है अत: सभी नियत समय पर आएं और अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने विलंब से आने वालों को चेतावनी दी कि यह पहला अवसर है अत: आज उनका आधे दिन का अवकाश स्वीकृत होगा। भविष्य में देरी से आने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही होगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अब डिजिटली अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने इस संबंध में तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि सभी कार्यालय में अधिकारी से कर्मचारी शासन के हित में अनुशासित होकर कार्य करें व निर्धारित समय तक कार्यालय में उपस्थित रहें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण – कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिला पंचायत कार्यालय का सुबह 10.05 बजे आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मात्र चार अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *