बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में श्री राजेन्द्र दास जी आज से करेंगे गौ कथा एवं गौ आधारित खेती पर कथा

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में श्री राजेन्द्र दास जी कल से करेंगे गौ कथा एवं गौ आधारित खेती पर कथा
आयोजन से गौसंरक्षण एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती व सनातन मूल्यों को मिलेगी नई दिशा – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

रीवा 11 फरवरी 2026. बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक श्री जगदगुरू द्वाराचार्य अग्रपीठाधीश्वर एवं श्रीमलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज अपनी अमृतवाणी से गौकथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा करेंगे। यह आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इस दिव्य आयोजन के माध्यम से गौसंरक्षण, गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं सनातन मूल्यों को नई दिशा और सशक्त प्रोत्साहन मिलेगा। गौ अभ्यारण्य परिसर में आयोजित होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी। उप मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त गौ भक्त एवं गौ कथा वाचक श्री राजेन्द्र दास जी की कथा का श्रवण करने का सभी से आह्वान किया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *