संभाग स्तरीय नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक संपन्न

संभाग स्तरीय नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक संपन्न

रीवा 06 फरवरी 2026. रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मऊगंज एवं रीवा जिले अन्तर्गत शासकीय भूमि को सार्वजनिक प्रयोजन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत अंतरण के प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा नियम और शर्तों को पूर्ण करने वाली भूमियों के अंतरण का अनुमोदन किया गया। बैठक में रीवा जिले के तहसील हुजूर की भूमि को पीएचई व नगरीय प्रशासन के साथ ही तहसील जवा अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में प्रस्तुत भूमियों में पानी की टंकी के निर्माण के लिए पीएचई विभाग द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का अंतरण किया गया। इसी क्रम में तहसील जवा अंतर्गत सितलहा की भूमि को स्कूल शिक्षा विभाग, हरदोली की भूमि को स्वास्थ्य विभाग को अंतरित किए जाने का अनुमोदन किया गया। इस दौरान नगर परिषद सिरमौर अन्तर्गत भूमि में शॉपिंग काम्पलेक्स व हॉकर्स कार्नर, तहसील सेमरिया के ग्राम पुरवा में रिसॉर्ट निर्माण हेतु पर्यटन विभाग को एवं डभौरा अन्तर्गत पनवार कला में रमशाला नदी के पुनर्जीवीकरण कार्य का अनुमोदन किया गया। बैठक में कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, उपायुक्त राजस्व एलएल अहिरवार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *