नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

रीवा 01 फरवरी 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारत की बेटी डॉ. कल्पना चावला ने अपनी प्रतिभा और संकल्प से देश को गौरवान्वित किया और अपने देश का नाम अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। श्री शुक्ल नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए।

सांदीपनि विद्यालय पी.के. स्कूल में आयोजित अंतरिक्ष यात्री डॉ. कल्पना चावला की 24वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री शुक्ल ने कहा कि यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, साहस, संकल्प और वैज्ञानिक चेतना को समर्पित एक प्रेरक पहल है। भारत की बेटी डॉ. कल्पना चावला का जीवन संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। उनके द्वारा स्थापित मापदण्ड बेटियों के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. कल्पना चावला द्वारा कम उम्र में किये गये कार्य चिरकाल तक अविस्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वरूणेन्द्र प्रताप सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *