लोकतंत्र विश्व की सर्वश्रेष्ठ शासन प्रणाली है – मुख्य कार्यपालन अधिकारी

लोकतंत्र विश्व की सर्वश्रेष्ठ शासन प्रणाली है – मुख्य कार्यपालन अधिकारी
राष्ट्रीय मतदाता दिवस में दिलाई गई मतदाता जागरूकता शपथ
रीवा 25 जनवरी 2026. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र विश्व की सर्वश्रेष्ठ शासन प्रणाली है। लोकतंत्र का आधार मतदाता है। हर वयस्क व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराये और मतदान के समय निर्भय और निष्पक्ष होकर मतदान करे। मतदान प्रत्येक मतदाता का नैतिक और लोकतंत्रिक कर्तव्य है। हर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग आवश्य करें। भारत निर्वाचन आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्रत मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
समारोह में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ आनंदलाल चौधरी, आशोक मिश्रा तथा रमाशंकर विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने वाले मतदाताओं ऋचा मिश्रा, सोनम सिंह तथा कृष्णा साकेत को ईपिक कार्ड प्रदान किये। समारोह में यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन विद्यालय के विद्यार्थियों ने मधुर सुर में मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। समारोह में कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने कार्यक्रम में शामिल होने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, नोडल अधिकारी स्वीप तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, प्राचार्य कन्या महाविद्यालय विभा श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमरजीत सिंह ने किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *