उप मुख्यमंत्री ने भैरवनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

उप मुख्यमंत्री ने भैरवनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रीवा 18 जनवरी 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल तथा विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह ने नवनिर्मित भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने गजमाला अर्पित करके भगवान भैरवनाथ की पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भैरवनाथ अत्यंत प्राचीन धार्मिक स्थल है। इसका धार्मिक के साथ-साथ पर्यटन के रूप में विकास किया जा रहा है। यहाँ दिनोंदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से मंदिर का महत्व अपने आप स्पष्ट हो जाता है। वर्षों से भैरवनाथ की खुले में रखी प्रतिमा पर अब भव्य मंदिर तैयार हो गया है। इसका इसी महीने मुख्यमंत्री जी लोकार्पण करेंगे। भैरवनाथ मंदिर रीवा के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *