संकल्प से समाधान अभियान में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लगाये जा रहे हैं शिविर

संकल्प से समाधान अभियान में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लगाये जा रहे हैं शिविर
ग्रामवासियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही किया जा रहा है आवेदन पत्रों का निराकरण

रीवा 17 जनवरी 2026. आमजनता की समस्याओं को हल करने तथा विकास योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रदेश भर में 12 जनवरी से 31 मार्च तक संकल्प से समाधान अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड तथा ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आमजनता के आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। शिविर में शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण करते हुए पोर्टल पर भी इंट्री की जा रही है।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में ग्राम पंचायत कोष्टा एवं सौर में रास्ता विवाद के प्रकरण का निराकरण किया गया। सुरसा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामवासियों के आवेदन प्राप्त किये गये। इसी क्रम में गंगेव जनपद में तीन अविवादित नामांतरण के प्रकरण प्राप्त हुए। त्योंथर तहसील के ग्राम कांकर में शिविर के दौरान हितग्राहियों के आवेदनों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। संकल्प से समाधान अभियान में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक किया गया तथा इसके लाभ के बारे में बताया गया। राजस्व अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत खैरा एवं कांकर सहित अन्य ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं तथा शिविरों का निरीक्षण किया जा रहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *