सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करें – कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करें – कलेक्टर
कलेक्टर्स कांफ्रेंस एजेण्डा बिन्दुओं में शत – प्रतिशत प्रगति लायें – कलेक्टर
विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दें – कलेक्टर

रीवा 13 जनवरी 2026. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि 50 दिवस से अधिक शिकायतों का शत प्रतिशत समाधानकारक निराकरण करायें। उन्होंने विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने पर अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल, चाकघाट के सीएमओ, जिला शिक्षा अधिकारी रीवा, आबकारी अधिकारी, तत्कालीन जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग तथा कलेक्ट्रेट में फार्मर रजिस्ट्री के लिये नियुक्त ओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कलेक्टर्स कांफ्रेंस के एण्जेण्डा बिन्दुओं में विभाग शत प्रतिशत प्रगति लायें। फार्मर रजिस्ट्री में कम प्रगति पर तहसीलदारों को तत्परता से कार्य करने तथा भू अधिकार धारकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के निर्देश बैठक में दिये गये। कलेक्टर ने राजस्व विभाग में सीएम हेल्पलाइन के तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान अधिक संख्या में प्रकरण लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया कि इसमें प्रगति लायें। उन्होंने समय सीमा में विभागीय योजनाओं व सेवाओं का निराकरण न करने पर सिटीजनचार्टर के तहत दस हजार रूपये का जुर्माना संबंधितों के विरूद्ध लगाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जल सुनवाई कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध जल उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण करें। उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान अन्तर्गत आमजनों को शासकीय योजनाओं से लाभांवित करने के लिये शिविर आयोजन के उपरांत प्राप्त आवेदनों को इंट्री करने के लिये निर्देशित किया। एसआईआर कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, समस्त एसडीएम, सीएमओ नगर परिषद सीईओ जनपद, तहसीलदार तथा विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *