मऊगंज विधानसभा में सांसद खेल महोत्सव का समापन, खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

मऊगंज विधानसभा में सांसद खेल महोत्सव का समापन, खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

मऊगंज 21 दिसम्बर 2025. मऊगंज विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का समापन पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के खेल मैदान में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय इस आयोजन में युवाओं ने खेल भावना और उत्साह का अच्छा प्रदर्शन किया। समापन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे और अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर खेल से जुड़े रहने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि युवाओं में शारीरिक और मानसिक विकास के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र मिश्रा, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती संतोष सिंह, खेल अधिकारी एमके धौलपुरी, बंशगोपाल तिवारी, संदीप सिंह सहित विभिन्न प्रशिक्षक, मंडल अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *