रीवा के 11 सुपर बीएलओ : डिजिटाइजेशन लक्ष्य 14 दिन पहले किया पूरा

रीवा के 11 सुपर बीएलओ : डिजिटाइजेशन लक्ष्य 14 दिन पहले किया पूरा
कलेक्टर ने व्हाइट टाइगर सफारी घूमने और मूव्ही टिकट का दिया ईनाम

रीवा 21 नवम्बर 2025. रीवा जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए निर्धारित समय सीमा 4 दिसम्बर से 14 दिन पहले ही 11 बीएलओ ने मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाईजेशन का सौ फीसदी काम पूरा कर लिया है। इनमें विधानसभा क्षेत्र सेमरिया के पाँच, सिरमौर के दो, रीवा के तीन और मनगवां के एक बीएलओ शामिल हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने इन सभी बीएलओ को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र तथा परिवार सहित मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी घूमने एवं फिल्म के टिकट ईनाम के रूप में प्रदान किए गए। कलेक्टर तथा अपर कलेक्टर ने इन्हें प्रशस्ति पत्र और ईनाम प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पाल ने कहा कि आप सभी ने कठिन परिश्रम और लगातार प्रयास करके लक्ष्य को समय से पहले 14 दिन पहले ही प्राप्त करके अन्य सभी बीएलओ के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। सही रणनीति, सही तैयारी और अच्छे प्रयासों से यह सफलता मिली है।
समारोह में विधानसभा क्षेत्र सेमरिया के मतदान केन्द्र क्रमांक 25 के बीएलओ राकेश कुमार गौतम, मतदान केन्द्र क्रमांक 88 खारा के बीएलओ चन्द्रमौल सिंह, मतदान केन्द्र क्रमांक 96 चचाई के बीएलओ सुरसरी प्रसाद रावत, मतदान केन्द्र क्रमांक 155 के बीएलओ सुखेदव सिंह एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 41 जिवार के बीएलओ रामलखन शर्मा को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र सिरमौर के मतदान केन्द्र क्रमांक 191 जोकहा के बीएलओ रामकृष्ण शर्मा तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 201 बैकुंठपुर के बीएलओ रामदयाल नामदेव को भी सम्मानित किया। कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र रीवा के मतदान केन्द्र क्रमांक 22 अजगरहा के बीएलओ समरजीत सिंह तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 21 अजगरहा के बीएलओ अनीता तिवारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 230 भटलो के बीएलओ मिथिलेश चतुर्वेदी को सम्मानित किया। मनगवां विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 125 हकरिया के बीएलओ रामलोचन कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *