गीता जयंती पर आज एनसीसी ग्राउंड में होगा सामूहिक गीता पाठ

गीता जयंती पर आज एनसीसी ग्राउंड में होगा सामूहिक गीता पाठ

रीवा 30 नवम्बर 2025. गीता जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन रीवा, नगर निगम रीवा एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानाम् के सहयोग से एक दिसम्बर को एन.सी.सी. ग्राउंड रीवा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 15 का सस्वर पाठ किया जाएगा। इस सामूहिक पाठ में लगभग 5100 गीता प्रेमी एक साथ मंत्रोच्चार के साथ शामिल होंगे, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमे विशेष थीम माधव दर्शन एवं गो और गोपाल में लघु चित्र शैलियों में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूप एवं भारतीय चित्रकला शैलियों में श्रीकृष्ण की विविध छवियां प्रदर्शित की जाएँगी। प्रशासन ने बताया कि यह महोत्सव अध्यात्म, संस्कृति और ज्ञान के संगम का अनूठा अवसर होगा। कार्यक्रम में सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई है। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया है कि संभाग स्तर पर 5100 व्यक्ति सामूहिक रूप से गीता पाठ करेंगे। जिला स्तर पर 1100 तथा विकासखण्ड स्तर पर 500 व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से गीता अध्याय का पाठ किया जाएगा। अपर कलेक्टर ने कहा है कि सभी एसडीएम तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गीता जयंती समारोह के लिए आवश्यक प्रबंध करें। अपने क्षेत्र के प्रमुख श्रीकृष्ण मंदिर की साफ-सफाई कराकर सामूहिक गीता पाठ का आयोजन कराएं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *