हनुमना में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन 3273 रोगियों की हुई जाँच
हनुमना में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन 3273 रोगियों की हुई जाँच
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 5787 रोगियों की हुई जांच
मऊगंज 18 नवम्बर 2025. हनुमना में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन 3273 रोगियों की जाँच की गई। यह शिविर दो दिनों तक आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने 17 नवम्बर को किया था। शिविर में पहले दिन 2514 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। दो दिवसीय शिविर में कुल 5787 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में दूसरे दिन मेडिसिन के 830, आर्थो के 406, ओबीजी के 432, सर्जरी के 378 रोगियों की जाँच की गई। शिविर में 348 नेत्र जाँच, नाक, कान और गला रोग के 227, स्किन के 123, मानसिक रोग के 98, क्षय रोग के 169, दंत रोग के 135 तथा शिशु रोग के 127 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। शिविर में एक्सरे, ईसीजी और यूएसजी की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। शिविर में 335 रोगियों की एक्सरे जाँच, 765 रोगियों की ईसीजी तथा 278 रोगियों की यूजीजी जाँच की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की पहल पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर हनुमनावासियों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। इससे हजारों लोगों को उपचार की सुविधा मिली है। शिविर में गंभीर रोगियों को चिन्हित कर उनके इलाज के लिए जेके हास्प्टिल भोपाल भेजा जा रहा है। शेष रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाईयाँ वितरित की गई हैं। शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, एलएन मेडिकल कालेज एवं जेके हास्पिटल भोपाल के सहयोग से किया गया।