उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का किया भ्रमण

उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का किया भ्रमण
गौ अभ्यारण्य के विकास से जुड़े निर्माण कार्य समय पर पूरा करें – उप मुख्यमंत्री

रीवा 16 नवम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया। श्री शुक्ल ने गौ अभ्यारण्य में गायों की सेवा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री शुक्ल ने गौवंश की सेवा करते हुए गायों को गुड़ और चना खिलाया तथा गौ पूजा की। इसके बाद गौशाला के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बसामन मामा गौ अभ्यारण्य प्रदेश का पहला गौ अभ्यारण्य है। इसमें लगभग आठ हजार गौवंश को आश्रय दिया गया है। इसके विकास से जुड़े निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरे कराएं। गौ अभ्यारण्य निराश्रित और असहाय गायों को आश्रय देने के साथ-साथ गोबर से खाद तथा अन्य उत्पाद बनाने के केन्द्र के रूप में भी विकसित हो रहा है। गायों को ठंड से बचाने के लिए भी समुचित प्रबंध करें। पशु चिकित्सक नियमित रूप से गायों के स्वास्थ्य की जाँच करें। बैठक में पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, रेडक्रास समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक डॉ राजेश मिश्रा तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *