प्रकाशोत्सव पर्व में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री
प्रकाशोत्सव पर्व में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री
रीवा 06 नवम्बर 2025. श्री गुरूनानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अमृतबेला रानीतालाब गुरूद्वारा में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि सद्गुरू नानदेव जी के उपदेश मानवता, सत्य, सेवा और समानता के शाश्वत संदेश हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाशोत्सव जैसे प्रेरणादायी आयोजन समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का भाव जागते हैं। उन्होंने गुरूद्वारा में माथा टेककर आशिर्वाद लिया।
Facebook Comments Box