हवाई सेवाओं से विंध्य क्षेत्र के नागरिकों को राजधानी दिल्ली और वाणिज्यिक केंद्र इंदौर से सीधी हवाई सुविधा उपलब्ध होगी

29 अक्टूबर 2025 दिल्ली

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किनजारापु जी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान रीवा एयरपोर्ट से प्रारंभ होने वाली रीवा-दिल्ली और रीवा-इंदौर हवाई सेवाओं के शुभारंभ पर विस्तृत चर्चा हुई।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी ने केंद्रीय मंत्री श्री नायडू जी को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में इन सेवाओं के आरंभ के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। इन हवाई सेवाओं से विंध्य क्षेत्र के नागरिकों को राजधानी दिल्ली और वाणिज्यिक केंद्र इंदौर से सीधी हवाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।

इसके अलावा, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी ने केंद्रीय मंत्री श्री नायडू जी को रीवा एयरपोर्ट से इन हवाई सेवाओं के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इस मुलाकात से रीवा और विंध्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *