उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डॉ. श्वेता गर्ग द्वारा तैयार ‘कैंसर अवेयरनेस ऐप’ की सराहना की

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डॉ. श्वेता गर्ग द्वारा तैयार ‘कैंसर अवेयरनेस ऐप’ की सराहना की

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का अभिनव प्रयास

भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 14, 2025

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने डॉ. श्वेता गर्ग, वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट, जिला चिकित्सालय छतरपुर द्वारा तैयार किए गए ‘कैंसर अवेयरनेस मोबाइल ऐप’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शासकीय महिला चिकित्सक द्वारा ऐसा अभिनव प्रयास वास्तव में प्रेरणादायक और सराहनीय है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्वेता का यह प्रयास प्रदेश में जनजागरूकता आधारित जनस्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक उल्लेखनीय योगदान है।

डॉ. श्वेता गर्ग पिछले 15 वर्षों से बुंदेलखंड क्षेत्र में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता शिविर आयोजित कर रही हैं। अब तक 290 से अधिक गाँवों में शिविर लगाकर लगभग एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें 5000 संभावित कैंसर प्रकरणों की पहचान भी हुई है। उन्होंने अब ‘कैंसर अवेयरनेस ऐप’ विकसित किया है, जो ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस ऐप में सरल हिंदी भाषा, ऑडियो संदेश, शुरुआती लक्षणों की जानकारी, इंटरैक्टिव प्रश्नावली, टेलीकॉन्सल्टेशन और स्थानीय जाँच सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। डॉ. श्वेता ने कहा कि “कैंसर का सबसे बड़ा कारण है जागरूकता की कमी। यह ऐप लोगों को सही जानकारी देगा और मिथकों को दूर करेगा।”

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *