पूर्व विधायक स्व. श्री शंकरलाल तिवारी की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

पूर्व विधायक स्व. श्री शंकरलाल तिवारी की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की

पूर्व विधायक स्व. श्री शंकरलाल तिवारी का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नजीराबाद मुक्तिधाम में किया गया। सतना विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे 72 वर्षीय स्व. श्री तिवारी बीमार होने के फलस्वरूप दिल्ली के एम्स हास्पिटल में भर्ती थे। स्व. तिवारी की पार्थिव देह आज प्रातः उनके सुभाष पार्क स्थित निवास पहुंची। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी,सांसद श्री गणेश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय सहित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों ने पूर्व विधायक स्व. श्री शंकरलाल तिवारी को पुष्पांजलि देकर अपने श्रृद्धा-सुमन अर्पित किये। पुलिस के सशस्त्र बल की टुकड़ी ने पूर्व विधायक स्व. श्री तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *