आदि कर्मयोगी अभियान अन्तर्गत जिला एक्सन प्लान तैयार करने हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

आदि कर्मयोगी अभियान अन्तर्गत जिला एक्सन प्लान तैयार करने हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

रीवा 10 अक्टूबर 2025. आदि कर्मयोगी अभियान विजन-2030 अन्तर्गत जिला एक्सन प्लान तैयार करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले के आदि कर्मयोगी में चयनित 424 ग्रामों के लिए विभागीय अधिकारी एक्सन प्लान तैयार करेंगे। एक्सन प्लान ने आवास, शौचालय, शुद्ध पेयजल, जल प्रबंधन, विद्युतीकरण, आजीविका, उज्जवला योजना, सोलर पैनल, आधार, आयुष्मान, राशन पात्रता पर्ची, मनरेगा जॉब कार्ड, संबल कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना, जाति प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी, डीबीटी लिंक बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, छात्रावास/आश्रम शाला, आंगनवाड़ी/सखी भवन, कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चलित स्वास्थ्य इकाई, जनजातीय बहुउद्देशीय भवन, हाट बाजार केन्द्र, सांस्कृतिक/सामुदायिक भवन, आदि सेवा केन्द्र, कृषि एवं वनोत्पाद के लिए गोडाउन, सहकारी समिति कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय, जनजातीय क्षेत्रों में नदी के किनारे घाट, खेल के मैदान, सुविधा केन्द्र, शांति धाम, मंदिर पूजा स्थल, चरनोई भूमि, कुआं एवं हैण्डपंप, पशु चिकित्सालय, नशा मुक्ति केन्द्र, नल जल सेवा अन्तर्गत नियमित जल प्रदाय, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, पुलिया निर्माण, जल संरचना का निर्माण, मोबाइल टावर, स्वसहायता समूह एवं सामुदायिक सदस्यों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन अध्यापक, चिकित्सक, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति, नालियों की नियमित साफ-सफाई, खाद एवं बीज की उपलब्धता तथा कियोस्क सुविधा को शामिल किया गया है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को विभागीय कार्ययोजना तैयार कर अपलोड करते हुए एक प्रति जिला संयोजक जनजातीय कार्य विकास को सौंपने के निर्देश दिये हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *