भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति आज तक आमंत्रित

भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति आज तक आमंत्रित

रीवा 05 अक्टूबर 2025. नगर निगम रीवा द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए भूमि आवंटन के संबंध में आवेदन दिया गया है। इसके लिए ग्राम रीवा पटवारी हल्का रीवा की शासकीय आराजी नम्बर 109 रकवा 0.9300 हेक्टेयर तथा आराजी नम्बर 1010 रकवा 0.2590 हेक्टेयर का आवंटन किया जाना है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए ग्राम अनंतपुर पटवारी हल्का अनंतपुर की शासकीय आराजी नम्बर 971/1 रकवा 5.5930 हेक्टेयर में से रकवा 2.0595 का आवंटन किया जाना है। इसके साथ ही महाप्रबंधक मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित परियोजना कार्यान्वयन इकाई रीवा द्वारा कार्यालयीन भवन निर्माण के लिए भी भूमि आवंटन के संबंध में आवेदन दिया गया है। कार्यालयीन भवन के निर्माण के लिए ग्राम रीवा पटवारी हल्का रीवा की शासकीय आराजी नम्बर 716 रकवा 26.2830 हेक्टेयर में से रकवा 0.25 हेक्टेयर का आवंटन किया जाना है। इस संबंध में तहसीलदार हुजूर नगर शिवशंकर शुक्ला ने बताया है कि इन भूमियों के आवंटन में यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वह आज 6 अक्टूबर तक हुजूर नगर न्यायालय में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। नियत तिथि तक आपत्तियाँ प्राप्त न होने पर इन भूमियों के आवंटन संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *