कलेक्टर ने भावांतर योजना की जागरूकता रैली को किया रवाना

कलेक्टर ने भावांतर योजना की जागरूकता रैली को किया रवाना

रीवा 03 अक्टूबर 2025. सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी उपज का अधिक लाभ देने के लिए भावांतर योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत किसान 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक अपना पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले भर में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में भावांतर योजना की जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि भावांतर योजना के प्रचार-प्रसार के लिए बाइक रैली निकाली गई। जिला मुख्यालय के साथ-साथ विकासखण्डों में भी बाइक रैली और ट्रैक्टर रैली निकालकर भावांतर योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले भर में 2 अक्टूबर से आयोजित हो रही ग्राम पंचायत की विशेष ग्राम सभाओं में भी भावांतर योजना की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ-साथ प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों तक भावांतर योजना की जानकारी पहुंचाई जा रही है। भावांतर योजना में पंजीकृत किसानों से सोयाबीन का उपार्जन 24 अक्टूबर से होगा। उप संचालक ने बताया कि जिले में एसडीएम कृषि उपज मंडियों में किसान संगठनों और व्यापारियों के साथ बैठक करके भावांतर योजना की जानकारी दे रहे हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *