उप मुख्यमंत्री जगराता कार्यक्रम में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री जगराता कार्यक्रम में हुए शामिल

रीवा 02 अक्टूबर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शारदेय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर रानी तालाब स्थित माँ कालिका मंदिर परिसर में आयोजित जगराता कार्यक्रम में शामिल हुए। माँ कालिका जागरण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने भक्तजनों को असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा कामना की कि यह पर्व सभी को समृद्धि, सुख व उन्नति प्रदान करेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *