चुनरी यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

चुनरी यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
रीवा 28 सितम्बर 2025. नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित चुनरी यात्रा में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल हुए। अखिल भारतीय ब्रााम्हण महासभा द्वारा जनकल्याण एवं धार्मिक सदभाव के उद्देश्य से 51 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा कोठी कम्पाउंड के शंकर जी के मंदिर से प्रारंभ होकर रानी तालाब में माँ कालिका के मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा में शामिल भक्तों ने माँ जगत जननी के चरणों में सामूहिक रूप से चुनरी अर्पित की। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री ने मनकामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की तथा कन्या पूजन किया।
Facebook Comments Box