भिटवा में आयोजित विशाल स्वास्थ्य जाँच शिविर में 175 रोगियों का किया गया उपचार

भिटवा में आयोजित विशाल स्वास्थ्य जाँच शिविर में 175 रोगियों का किया गया उपचार
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत लगाया गया शिविर
रीवा 20 सितम्बर 2025. जिले भर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के साथ स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम भिटवा में विशाल स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 175 रोगियों रोगियों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, वृद्धजन एवं किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में एएनसी जांच, टीबी और कुष्ठ रोगियों की स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन, शुगर और बीपी की जाँच की गईं। शिविर में 12 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 23 मरीजों को उच्च संस्था के लिए रेफर किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ फराह सिद्दीकी, डॉ अखिलेश तिवारी, डॉ अजीत मारको, डॉ रविप्रकाश पाण्डेय, डॉ भागवत यादव, डॉ अपराजिता, डॉ वसीम मंसूरी, डॉ दीपा सिंह तथा डॉ मोहिता पाण्डेय ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जनपद अध्यक्ष रीवा संगीता यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला मुख्य, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ अंजनी पाण्डेय, बीपीएम ज्ञानेंद्र पाण्डेय, बीईई नागेन्द्र मिश्रा, बीसीएम प्रभात शुक्ला तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर के सफल आयोजन में पूर्व गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय एवं पूर्व सरपंच शेषमणि पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। शिविर में आए रोगियों द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।