उप मुख्यमंत्री चिकित्सालय भवन हनुमना का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री चिकित्सालय भवन हनुमना का किया भूमिपूजन
रीवा 16 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हनुमना में 9.95 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन किया। मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग बोर्ड निर्माण एजेंसी द्वारा 50 बिस्तरों के चिकित्सालय भवन को 11 माह में पूर्ण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, समाजसेवी डॉ राजेश मिश्र तथा चिकित्सक उपस्थित रहे।
Facebook Comments Box