नवागत कलेक्टर श्री पुष्प ने किया पदभार ग्रहण

रीवा 07 फरवरी 2022. रीवा जिले के नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। रीवा में पदस्थापना से पूर्व श्री पुष्प अलीराजपुर में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। श्री पुष्प 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने मंदसौर जिले में कलेक्टर, इंदौर में नगर निगम आयुक्त तथा अपर कलेक्टर, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक सहित विभिन्न प्रशासन पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री पुष्प ने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कार्यालय को साफ-सुथरा रखने तथा कार्यालय के अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम अनुराग तिवारी, संयुक्त कलेक्टर एके झा, डिप्टी कलेक्टर एके सिंह, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला एवं अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *