सभी अधिकारी निर्धारित रोस्टर के अनुसार निरीक्षण करें – कमिश्नर

सभी अधिकारी निर्धारित रोस्टर के अनुसार निरीक्षण करें – कमिश्नर
रीवा 06 अगस्त 2025. कमिश्नर बीएस जामोद ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित विभागीय रोस्टर के अनुसार कार्यालयों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि अधिकारी रोस्टर बनाकर जिला और विकासखण्ड स्तर के कार्यालयों का निरीक्षण करें। राजस्व अधिकारी अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करके प्रकरणों के निराकरण की जानकारी लें। निरीक्षण के बाद प्रतिवेदन तैयार कर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। अधीनस्थ कार्यालयों के रोस्टर निरीक्षण तथा पालन प्रतिवेदन की हर माह समीक्षा की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि कलेक्टर कार्यालय सिंगरौली का 7 अगस्त और 8 अगस्त को निरीक्षण करके निरीक्षण दल द्वारा प्रस्तुत टीप का सत्यापन किया जाएगा। सिंगरौली जिले के संबंधित अधिकारी अद्यतन जानकारी के साथ कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
क्रमांक-52-2449-उमेश तिवारी
स्वतंत्रता दिवस आयोजन के संबंध में अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिये निर्देश
रीवा 06 अगस्त 2025. अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 15 अगस्त को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के संदेश का सजीव प्रसारण समारोह में किया जायेगा। सजीव प्रसारण प्रात: 9.25 बजे से आरंभ होगा। उन्होंने प्रसारण के लिए जिलों में समारोह स्थल में एलईडी व अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि 15 अगस्त से पूर्व सजीव प्रसारण का रिहर्सल कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के संदेश में स्थानीय उपलब्धियों को भी शामिल किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पूर्व वर्षों की भांति समारोहपूर्वक व्यवस्थित रूप से गरिमामयढंग से मनाया जायेगा। वीडियों कान्फ्रेंसिंग में कमिश्नर कार्यालय के एनआईसी में कमिश्नर बीएस जामोद, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय तथा कलेक्ट्रेट एनआईसी में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर उपस्थित रहे।