हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनायें – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनायें – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
रीवा 06 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि हम सबका सौभाग्य है कि हम भारत माता की सेवा कर रहे हैं, और इस सेवा का सबसे बड़ा प्रतीक है हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बाँधने का काम किया है। इस वर्ष भी 2 से 15 अगस्त तक हम सब मिलकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस अभियान को जनआंदोलन बनाएँ। तिरंगे के साथ सेल्फी लें और harghartiranga.com पर अपलोड करें। यह सिर्फ एक भागीदारी नहीं, बल्कि माँ भारती के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प है। हर घर पर तिरंगा लगाना, राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुटता, निष्ठा और प्रेम की अभिव्यक्ति है। इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी अपने घरों पर तिरंगा लगाएं, दूसरों को भी प्रेरित करें और इस महाअभियान को पूरे प्रदेश और देश में फैलाएं।