कर्मचारियों के डाटाबेस की जानकारी ठीक कराने के निर्देश

रीवा 31 जनवरी 2022. कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी कार्यालय प्रमुखों को कर्मचारियों की डाटाबेस की जानकारी ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में दर्ज जानकारी तथा डाटाबेस में दर्ज ऑनलाइन जानकारी एकरूप रहे। डाटाबेस में दर्ज शासकीय सेवक के नाम, परिवार के सदस्यों की जानकारी, फोन नम्बर, आधार संख्या, पता, शैक्षणिक योग्यता तथा ईमेल की अद्यतन जानकारी दर्ज कराएं। सभी अधिकारी तथा कर्मचारी स्वयं के लॉगिन पासवर्ड से डॉटाबेस में दर्ज जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं। यदि इसमें किसी तरह की सुधार की आवश्यकता है तो कार्यालय प्रमुख के लॉगिन से उसमें सुधार कराएं। भविष्यनिधि भुगतान के लिए नामित व्यक्ति की जानकारी भी डाटाबेस में दर्ज कराएं। जिससे शासकीय सेवक के सेवानिवृत्त होते समय पेंशन प्रकरण तैयार करने में किसी तरह की कठिनाई न हो। इस संबंध में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर जिला कोषालय से संपर्क करके कठिनाई को दूर करें।

Facebook Comments Box