उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएँ

shri krishna

वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ही थे, जिन्होंने अर्जुन को कायरता से वीरता, विशाद से प्रसाद की ओर जाने का दिव्य संदेश श्रीमद्भगवत गीता के माध्यम से दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म और सत्य का मार्ग दिखाया हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन-दर्शन हमें न्याय के मार्ग पर चलने की सीख देता है। उद्योग मंत्री ने प्रदेशवासियों से श्रीकृष्ण के आदर्शों के अनुसार न्याय के मार्ग पर चलते हुए प्रदेश के विकास में नि:स्वार्थ भाव से काम करने का आग्रह किया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *