उप मुख्यमंत्री ने सीटी स्केन मशीन का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने सीटी स्केन मशीन का किया लोकार्पण

रीवा 03 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल में आठ करोड़ रुपए की लागत की सीटी स्केन मशीन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से अब मरीजों को सीटी स्केन की सुलभता हो जाएगी। अत्याधुनिक मशीन उच्च गुणवत्ता से सीटी स्केन करने में सहायक होगी। इस अवसर पर डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ राहुल मिश्रा सहित रेडियोलॉजी विभाग के चिकित्सक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *