विकासखण्ड और ग्राम स्तर के कार्यालय नियमित संचालित करें – कलेक्टर

विकासखण्ड और ग्राम स्तर के कार्यालय नियमित संचालित करें – कलेक्टर

मऊगंज 28 जुलाई 2025. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि विकासखण्ड स्तर और ग्राम स्तर के कार्यालय नियमित संचालित करें। इनमें पदस्थ अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यालय संचालित करें। सभी जिला स्तरीय अधिकारी विकासखण्ड तथा ग्राम स्तर पर संचालित उनके अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम तथा मोबाइल नम्बर निर्धारित कार्यालय के सूचना पटल पर अंकित कराएं। सीएफटी केन्द्र, ग्राम पंचायत, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनवाड़ी केन्द्र तथा अन्य कार्यालयों में भी पदस्थ कर्मचारियों के नाम उल्लेखित करें। एक सप्ताह में फोटो सहित इसका प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करें। मैदानी कर्मचारियों की जिला अथवा विकासखण्ड स्तर पर सप्ताह में केवल एक दिन ही बैठक आयोजित करें जिससे ग्राम स्तरीय कर्मचारी अपने मूल कार्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य कर सकें। बैठक का निर्धारित दिन भी कार्यालय के सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से अंकित करें। सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित मुख्यालय में रहकर विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Facebook Comments Box