दिव्यांगजनों को बस किराया में छूट दें – कलेक्टर

दिव्यांगजनों को बस किराया में छूट दें – कलेक्टर
रीवा 21 जुलाई 2025. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले में दिव्यांगजनों को बस किराया में 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिले में सभी बसों में यूडीआईडी धारक दिव्यांगजनों को 50 प्रतिशत छूट की सूचना चश्पा कराते हुए बस में चढ़ने हेतु बाधा रहित व्यवस्था सुनिश्चित करायें।
Facebook Comments Box