प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को हितलाभ का हुआ वितरण

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को हितलाभ का हुआ वितरण
उप मुख्यमंत्री ने ईडब्ल्यूएस आवास के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र सौंपे
प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिये पक्के आवास देने का वरदान है – उप मुख्यमंत्री

रीवा 11 जुलाई 2025. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत हितग्राहियों को प्रथम किश्त वितरण का कार्यक्रम नगर निगम के टाउन हाल में आयोजित किया गया। हितग्राहियों को ऋण राशि वितरण करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिये पक्के आवास देने का वरदान है। इसके माध्यम से देश में 4 करोड़ पक्के आवास लोगों को मिल चुके हैं आने वाले समय में 3 करोड़ मकान गरीबों को दिये जायेंगे। उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के आवास योजना के 224 हितग्राहियों को आवास की एक लाख रूपये की प्रथम किश्त की स्वीकृति पत्र सौंपे।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रदेश के 65 हजार से अधिक हितग्राहियों को 1626 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। कार्यक्रम का संजीव प्रसारण नगर निगम टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में दिखाया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से रीवा में एएसपी के तहत 1736 आवास तैयार किये जा चुके हैं। इसी प्रकार पूर्व में 4198 आवास पूर्ण हो गये हैं तथा 224 हितग्राहियों को प्रथम किश्त के तौर पर एक लाख रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि कोई भी गरीब बच्चे आवास में न रहे। उनकी संकल्पना को मूर्तरूप देने के उद्देश्य से प्रदेश व जिले में भी गरीबों को पक्के आवास प्रदान किये जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, युवाओं, किसानों व महिलाओं के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि देश व प्रदेश में प्रधानमंत्री जी की मंशानुरूप पक्के गरीबों के हित में कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिये मुख्यमंत्री जी को साधुवाद दिया। अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा कि रीवा शहर में गरीबों को पक्के आवास दिलाये जा रहे हैं। जो व्यक्ति छूट गये हैं उन्हें भी आवास दिये जा रहे हैं। कार्यक्रम में पार्षद दीनानाथ वर्मा सहित अन्य पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा हितग्राही उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *