जल संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान में किये जा रहे प्रयास

जल संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान में किये जा रहे प्रयास

रीवा 15 जून 2025. रीवा और मऊगंज जिले में वर्षा जल को संचित करने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत पुराने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई के साथ-साथ नई जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ-साथ वर्षाकाल में वृक्षारोपण की भी तैयारी की जा रही है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि पीएचई विभाग द्वारा नल जल योजनाओं को चालू करने तथा पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय ने सहयोगी के साथ ग्राम तिलखन ठाकुर टोला में नल जल योजना में सुधार कराके पानी की आपूर्ति शुरू करायी। जल गंगा संवर्धन अभियान में ग्राम अगडाल में नल जल योजना का कार्य पूरा करके पीएचई विभाग ने उसे संचालन के लिए ग्राम पंचायत को हस्तांरित किया।

जल गंगा संवर्धन अभियान में जिले भर में बड़ी संख्या में खेत तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। जनपद पंचायत रीवा की ग्राम पंचायत धोपखरी में दो खेत तालाब बनाये जा रहे हैं। इनका तकनीकी अधिकारियों ने निरीक्षण कर सात दिन में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। गंगेव विकासखण्ड में ग्राम पंचायत पडुआ में दो खेत तालाब तथा लालगांव में तीन खेत तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्राची चौबे ने सहायक इंजी. तथा उप यंत्री के साथ खेत तालाब का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य सात दिवस में पूरा कराने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत लालगांव में सूर्यनारायण मिश्रा, सुनील प्रताप सिंह तथा कपिलेश मिश्रा द्वारा खेत तालाब का निर्माण किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र घूमा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वृक्षारोपण की तैयारी की जा रही है। औद्योगिक विकास निगम द्वारा वृक्षारोपण के लिए गढ़ढे तैयारी किये जा रहे हैं। इसके साथ-साथ अभियान में प्राचीन जल स्त्रोतों की सफाई तथा अमृत सरोबरों का निर्माण किया जा रहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *