जनसम्पर्क मंत्री ने किया निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण

रीवा 17 सितम्बर 2023. जनसम्पर्क तथा पीएइचई मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सिविल लाइन में 10 एकड़ क्षेत्र में बनाए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों को समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पार्क के निर्माण के लिए निर्धारित की गई डिजाइन के अनुसार सभी निर्माण कार्य कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। यह पार्क शहर की पहचान बनेगा। पार्क की बाउन्ड्रीवॉल, सड़क निर्माण, पेवर लगाने, घास लगाने तथा सजावटी पौधों के संबंध में मंत्री श्री शुक्ल ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *