हितग्राहीमूलक योजनाओं का नियत समय पर ऋण स्वीकृत करते हुए वितरित किया जाना सुनिश्चित कराएं – सांसद श्री जनार्दन मिश्र

हितग्राहीमूलक योजनाओं का नियत समय पर ऋण स्वीकृत करते हुए वितरित किया जाना सुनिश्चित कराएं – सांसद श्री जनार्दन मिश्र
जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

रीवा 20 जून 2025. जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सांसद श्री जनार्दन मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं का नियत समय पर ऋण स्वीकृत करते हुए उनका वितरण सुनिश्चित किया जाए। बैंकर्स व विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाएं।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित डीएलसीसी की बैठक में सीडी रेशियो में कम प्रगति होने पर इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया तथा यूको बैंक के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को लेख किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित बैंकर्स व विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर वार्षिक क्रेडिट प्लान को बेहतर बनाने तथा अधिक से अधिक केसीसी वितरित किए जाने की बात बैंकर्स से कही गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने बैठक में निर्देश दिए कि बैंकों में प्रस्तुत प्रकरणों को लंबित न रखें। स्वसहायता समूहों को ऋण देते हुए डेयरी उत्पाद के लिए क्लस्टरवार एसएचजी को ऋण स्वीकृति में प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं उन्हें नियत समय पर पूर्ण कराएं ताकि आगामी त्रैमास में उल्लेखनीय प्रगति हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि डीएलसीसी की बैठक में जिम्मेदार विभाग प्रमुख व बैंकर्स अनिवार्यत: उपस्थित रहें। इस अवसर पर नाबार्ड अंतर्गत बनाए जाने वाले प्रोटेन्सिव लिंक्ड क्रेडिट प्लान के लिए विभागीय अधिकारियों से डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि रामनागर, एलडीएम जगमोहन, डीडीएम नाबार्ड सरोज जेना सहित बैंकर्स व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *