उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी भवन का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी भवन का किया निरीक्षण
मनकामेश्वर मंदिर सौन्दर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन
रीवा 12 मई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी भवन का निरीक्षण किया तथा इसको शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कोठी कम्पाउण्ड स्थित मनकामेश्वर मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य का अवलोकन कर अद्यतन निर्माण प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल पूर्व विधायक के निवास में
आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में हुए शामिल
रीवा 12 मई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल गत दिवस पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी के गृह ग्राम हर्दी (सेमरिया) में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी सहित उनके परिजनों को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, पूर्व जिला गौसंवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय उपस्थित रहे।