स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें – उप मुख्यमंत्री

स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें – उप मुख्यमंत्री

रीवा 23 मई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुबह रीवा के नगर वन का भ्रमण किया। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नगर वन की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने नगर वन में सुबह की सैर कर रहे आमजनों से संवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। हम यदि पूरी तरह से स्वस्थ हैं तो बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं। प्राकृतिक वातावारण में सुबह टहलना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *