जी.एस. मर्सकोले सिंहस्थ सेवा पदक से सम्मानित

shadol15820169b

स्वाधीनता दिवस समारोह में प्रदेश शासन के खनिज साधन, वाणिज्य उद्योग और रोजगार प्रवासीय भारतीय विभाग एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा उप संचालक जनसम्पर्क शहडोल श्री जी.एस.मर्सकोले को सिंहस्थ 2016 में उत्कृष्ट कार्य हेतु सिंहस्थ सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उप संचालक जनसम्पर्क श्री जी.एस.मर्सकोले को सिंहस्थ में उत्कृष्ट सेवाओं के लिये मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त सेवा पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि सिंहस्थ 2016 में उप संचालक जन सम्पर्क श्री जी.एस.मर्सकोले ने उज्जैन के रामघाट स्थित सबसे बड़े मीडिया सेंटर में प्रभारी अधिकारी के तौर पर समाचार संकलन के दायित्वों के निर्वहन के साथ ही उत्कृष्टतम मीडिया प्रबंधन का कार्य किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *