दीवार लेखन के माध्यम से दिया जा रहा जल संरक्षण का संदेश

दीवार लेखन के माध्यम से दिया जा रहा जल संरक्षण का संदेश

रीवा 12 अप्रैल 2025. जल गंगा संवर्धन अभियान से प्रत्येक आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत जल संरक्षण के निर्माण कार्यों के साथ-साथ लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इस संबंध में जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक ने बताया कि जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर स्वैच्छिक संस्थाएं दीवार लेखन के माध्यम से जल सरंक्षण का संदेश दे रही हैं। विकासखण्ड जवा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मंगल युवा कल्याण समिति ऊंचाडीह के द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। अन्य विकासखण्डों में भी सामाजिक संस्थाएं अलग-अलग माध्यमों से जल संरक्षण के संदेश दे रही हैं। नवांकुर संस्था सूरज विकास समिति ने विकासखण्ड त्योंथर के ग्राम सेंगरवार में दीवार लेखन करके लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *