विश्व जल दिवस पर जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित हुआ जल संवाद कार्यक्रम

विश्व जल दिवस पर जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित हुआ जल संवाद कार्यक्रम
जल संरक्षण के संबंध में ग्रामीणों से किया गया संवाद, नाले में बोरीबंधान कार्य किया गया
रीवा 31 मार्च 2025.विश्व जल दिवस पर जन अभियान परिषद से संबद्ध संस्थाओं द्वारा ज़िलें के विभिन्न ग्रामों में जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम छिजवार व दादर में सम्भागीय समन्वयक प्रवीण पाठक ने संवाद कार्यक्रम में जल की महत्ता व जल संरक्षण के विषय में ग्रामीण जनोंे से संवाद किया। उन्होंने बताया कि पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमे आज जल बचाना होगा। हमे पानी बचाने के परंपरागत व आधुनिक दोनों तरीको का उपयोग करते हुए समाज को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। ऐसे व्यक्ति जो प्रकृति संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे है। उन्हें सम्मानित करना होगा। जल गंगा अभियान के तहत त्योंथर विकासखण्ड के सेंगरवार व सतपुरा में बघेड़ी नाले में तथा मऊगंज जिले के निहाई नदी में भी बोरीबंधान का कार्य किया गया। बोरीबंधान किया गया। कार्यक्रम को विकासखंड समन्वयक अमित अवस्थी व नवांकुर संस्था सर्वोदय विंध्य विकास समिति के सचिव बृजेश सिंह व दीपा शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष दयानंद तिवारी, जन कल्याण देशभक्ति सेवा मंडल के अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह व सचिव विशाल सिंह, बृजभूषण तिवारी, अरुण पांडे ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *