उप मुख्यमंत्री ने लायंस इंटरनेशनल के रीजनल कांफ्रेंस का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने लायंस इंटरनेशनल के रीजनल कांफ्रेंस का किया शुभारंभ
लायंस इंटरनेशनल पीड़ितों की सेवा को समर्पित संगठन है – उप मुख्यमंत्री

रीवा 29 मार्च 2025. लायंस इंटरनेशनल की रीजनल कांफ्रेंस का आयोजन शया जी होटल रीवा में किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कांफ्रेंस का शुभारंभ करते हुए कहा कि लायंस क्लब तथा लायंस इंटरनेशनल पीड़ितों की सेवा को समर्पित संगठन है। इसके सेवाभावी सदस्यों ने रीवा में बाढ़ और कोविड जैसे संकटकाल में अपने जान की बाजी लगाकर पीड़ितों की सेवा की। अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन जीवन उन्हीं का सार्थक होता जो दूसरों के लिए जीते हैं। आज व्यक्तियों का नहीं उनके सेवा भाव का सम्मान किया जा रहा है। लायंस क्लब सदैव विश्वशांति और मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा है। यह सेवाभाव हमारे संस्कारों में है। उप मुख्यमंत्री ने लायंस इंटरनेशनल कांफ्रेंस की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
समारोह में लायंस के रीजनल चेयरमैन अतुल जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लायंस के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। लायंस सुनील सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने लायंस क्लब की स्मारिका कृति का विमोचन किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने रीवा की आटो रिक्शा चलाने वाली महिला रितु सिंह को सम्मानित किया। समारोह में मूखवाधिर विद्यार्थियों के लिए स्कूल चलाने वाली रंजना श्रीवास्तव तथा सोनाली श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। मानवता की सेवा में विशिष्ट योगदान देने के लिए उप मुख्यमंत्री ने समारोह में लायंस प्रेम सलूजा, लायंस प्रकाशचंडब, लायंस नरेन्द्र जैन, लायंस सतेन्द्र शर्मा, लायंस महेन्द्र सार्राफ, लायंस बीपी सिंह परिहार, लायंस सुमित गुप्ता, लायंस सुरेन्द्र पारिख तथा दीप्ति पारिख को सम्मानित किया तथा समारोह आरके सिंह, एम के गुप्ता, आशोक अग्रवाल, विवेक दुबे, लायंस बीपी सूरी, लायंस विभू सूरी, लायंस त्रिलोकचन्द्र बड़डिया, सज्जीजान तथा सुधीर जैन को भी सम्मानित किया गया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *