उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का दौरा कार्यक्रम

rajendra shukla

वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 14 से 16 अगस्त तक शहडोल, रीवा तथा जबलपुर प्रवास रहेंगे।

श्री शुक्ल 14 अगस्त को कटनी से शहडोल जिले के ग्राम अमरहा में हितग्राही सम्मेलन तथा लोक कल्याण शिविर में शामिल होंगे। शाम को ‘याद करो कुर्बानी” कार्यक्रम तथा केन्डल मार्च में भाग लेंगे।

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल 15 अगस्त को शहडोल में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद ग्राम गोडरी में मघ्यान्ह भोजन तथा ग्राम जौधपुर में नामदेव समाज विकास परिषद के सम्मान समारोह में शामिल होकर रीवा जायेंगे।

मंत्री श्री शुक्ल 16 अगस्त को जबलपुर में विंध्य भवन का लोकार्पण तथा मंच की पत्रिका “विन्ध्यिका” का विमोचन करने के बाद रीवा लौट आयेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *